By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जोनल हास्पिटल मंडी में पहली बार हुई घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी..हिमकेयर कार्ड के तहत नहीं हुआ कोई खर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > जोनल हास्पिटल मंडी में पहली बार हुई घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी..हिमकेयर कार्ड के तहत नहीं हुआ कोई खर्चा
healthhimachal

जोनल हास्पिटल मंडी में पहली बार हुई घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी..हिमकेयर कार्ड के तहत नहीं हुआ कोई खर्चा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/09/29 at 6:23 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- जोनल हास्पिटल मंडी में पहली बार घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। यह सर्जरी ऑर्थोपैडिक सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने की है। इससे पहले जोनल हास्पिटल मंडी में कभी भी घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी नहीं हुई है। मंडी जिला में या तो मेडिकल कालेज नेरचौक में यह सुविधा उपलब्ध थी या फिर नीजि अस्पतालों में।

ऑर्थोपैडिक सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने की दो सफल सर्जरी

जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. डी.एस. वर्मा ने बताया कि बीती 27 सितंबर को जोनल हास्पिटल मंडी के ऑर्थोपैडिक सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने दो मरीजों की सफल घुटने की रिप्लेसमेंट की सर्जरी की है। इसमें सरकाघाट निवासी 62 वर्षीय शकुंतला देवी और बल्ह निवासी 50 वर्षीय बिहारी लाल शामिल हैं। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अस्पताल में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। दोनों की सर्जरी सरकारी योजना हिमकेयर के तहत की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घुटनों की रिप्लेसमेंट से संबंधी उपचार के लिए जोनल हास्पिटल मंडी आ सकते हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। बता दें कि कुछ समय पहले ही हास्पिटल में डा. वीरेंद्र नेगी ने पहली बार स्पाईन की सर्जरी भी की थी और हिप रिप्लेसमेंट भी अब यहां पर की जा रही है। जोनल हास्पिटल मंडी में डा. वीरेंद्र नेगी के अलावा डा. वरूण और डा. विपिन भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी करवा चुकी सरकाघाट निवासी 62 वर्षीय शकुंतला ने इस बात को लेकर खुशी जताई कि उन्हें जोनल हास्पिटल मंडी में यह उपचार मिल पाया है। उन्होंने इस सुविधा को भविष्य में इसी तरह से जारी रखने की अपील की है ताकि अन्य लोगों को भी उपचार के लिए ईधर-उधर न भागना पड़े।

TAGGED: Mandi Zonal Hospital
Chandrika September 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में 1 अक्टूबर से हिमाचल उत्सव..प्रदेशभर के 700 कलाकारों को मिलेगा मौका
Next Article बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले…कांग्रेस सरकार पर प्रत्येक महिला का 13500 पर बकाया..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?