By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कुलदीप राठौर का बयान, बोले लोकतंत्र की की गई हत्या, राहुल गांधी से डरी हैं केंद्र सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कुलदीप राठौर का बयान, बोले लोकतंत्र की की गई हत्या, राहुल गांधी से डरी हैं केंद्र सरकार
himachalpolitical

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कुलदीप राठौर का बयान, बोले लोकतंत्र की की गई हत्या, राहुल गांधी से डरी हैं केंद्र सरकार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/24 at 6:41 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला:  सूरत कोर्ट की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के फ़ैसले पर कांग्रेस भड़क गई है और भाजपा पर सोची समझी साजिश के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने के आरोप लगा रही हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ हैं। अभी तक फैसला सूरत कोर्ट ने सुनाया है और इसमें कानून की लंबी प्रक्रिया हैं। उन्हें अपील करने का समय भी दिया गया था और हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने के रास्ते भी अभी खुले थे, लेकिन लोकसभा सचिवालय की ओर से जल्दबाजी में उनकी सदस्यता रद्द करने का फैसला लिया गया हैं।
एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी से केंद्र की मोदी सरकार डर गई हैं। जिस तरह से राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की है, उससे देश में अलग माहौल बन गया है और वह जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी पदयात्रा में लाखों की संख्या में लोग जुड़े जिस से भाजपा की जमीन खिसकनी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा अडानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस  जेपीसी का गठन करने की लगातार मांग कर रहा है, लेकिन उसका गठन नहीं किया जा रहा हैं और सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी की घेराबंदी शुरू की गई हैं ।
राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार की अधिनायकवादी शासन के खिलाफ राहुल गांधी खड़े हुए हैं। पहले उन्हें लोकसभा में बोलने का मौका नहीं दिया गया और अब उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया हैं जो कि लोकतंत्र के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस  फैसले से यह साफ है कि 2024 की इबारत को लिखा जा रहा हैं। सत्ता में बैठे लोगों को लग रहा हैं कि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही हैं लेकिन इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं हैं। देश की जनता और कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं और जिस तरह से उनके साथ केंद्र सरकार बर्ताव कर रही हैंवह देश की जनता सहन करने वाली नहीं हैं। इसका जवाब भी जनता उन्हें आने वाले समय में देगी। केंद्र सरकार को यह फैसला महंगा पड़ने वाला हैं।
TAGGED: cancellation, democracy, Kuldeep Rathore, Membership, murder, Rahul Gandhi, Shimla
admin March 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय क्षयरोग दिवस पर संस्कृत कॉलेज नाहन के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
Next Article हिमाचल विधान सभा में उठा विधायकों की गाड़ी में फ्लैग रॉड लगाने का मुद्दा,काटा गया हैं 5 हज़ार का चालान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?