संजु चौधरी, शिमला: विधान सभा बजट सत्र के नौंवे दिन शुक्रवार को प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक भवानी पठानिया ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत सब जज शिमला की ओर से विधायक का फ्लैग रॉड लगाने पर चालान कटने का मामला सदन में उठा। जिस पर अन्य विधायकों ने भी विधायकों की गरिमा से जुड़े इस विषय का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा।
विधायकों की ओर से फ्लैग रॉड लगाए जाने पर किए जा रहे हैं चालान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक चुनकर विधान सभा पहुंचा है और ऐसे उनका मान सम्मान होना चाहिए। कई बार इस तरह के मामले सामने आए है जिसमें न्यायिक व्यव्स्था और सरकार आमने सामने हो जाती हैं। ऐसे में सभी को कानून का दायरे में रहने की आवश्यकता हैं। मुख्यमंत्री ने पुरे मामले को लेकर कमेटी का गठन करने का सदन में आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कमेटी के सुझावों के बाद विधायकों के अधिकारों के लिए कानून में जरूरत हुई तो संशोधन किया जाएगा।
वहीं विपक्ष ने भी विधायक का समर्थन किया और कहा कि सरकार को पुरे मसले को लेकर ज्यूडिशियरी से बातचीत करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों का मान सम्मान होना चाहिए क्योंकि विधायक एक चुना हुआ प्रतिनिधि है और जब अधिकारी, न्यायधीश फ्लैग रॉड लगा सकते हैं तो यह अधिकार विधायकों को भी मिल सकता हैं।
