कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के स्पीति मंडल में स्थित चंद्रताल झील में कुल्लू का एक युवक डूबने से लापता हो गया है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि युवक झील में कैसे डूबा। जबकि सूचना मिले ही प्रशासन और रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हो गया है।
युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र पेस राम गांव बुराग्रां जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने बताया कि चंद्रताल में व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली है। लेकिन हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है ,जो झील में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगा। उम्मीद है जल्द ही झील में डूबे हुए युवक को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
