संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर में शनिवार सुबह लैंड स्लाइड हो गया, जिससे ज्यूरी-सराहन रोड ब्लॉक हो गई। हादसा सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हुआ। अचानक भूस्खलन होने से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। इससे जहां सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, वहीं बिजली की तारें भी टूट गईं।
बताया जा रहा हैं कि बिजली की तारें टूटने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। जिला किन्नौर के रूपी, चौरा पंचायत और ज्यूरी, सराहन में बिजली बंद हो गई हैं। सड़क बंद होने से सराहन आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पीडब्लूडी विभाग सड़क खोलने में जुटा हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी तारों को ठीक करने में लग गए हैं।
