अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला के उरणी ढांक से बुधवार को एक बार फिर से भूस्खलन होना शुरू हो गया हैं। अभी हालही में इस ढांक से भयंकर भूस्खलन हुआ था ओर उरणी समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 करीब 3 दिन अवरुद्ध रहा था जिसके बाद प्रशासन ने उरणी ढांक समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 से मलवा हटाकर सड़क बहाल कर दिया था ओर वाहनों की आवाजाही भी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक यहां शुरू कर दी गई थी,लेकिन इस जगह पर एक बार फिर से भूस्खलन क़ा मामला सामने आया है जिसके बाद दोबारा इस जगह पर खतरा बढ़ गया हैं।
किन्नौर जिला के उरणी ढांक के समीप बीते कल व आज सुबह भूस्खलन क़ा मामला सामने आया हैं, हालंकि इस भूस्खलन में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हैं और प्रशासन ने भूस्खलन के बाद सड़क से मलवा भी हटा दिया हैं। अब वाहनों की आवाजाही के दौरान पुलिस बल को देखरेख के लिए मौके पर तैनात किया गया हैं। भूस्खलन होने के बाद कुछ बड़े वाहनों को सड़क किनारे रोका गया हैं, क्योंकि अभी भी पहाड़ों से हल्के-हल्के पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी हैं।
बता दे कि उरणी ढांक समीप पहाड़ो से लगातार भूस्खलन क़ा खतरा बढ़ रहा हैं,ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को एतिहायत बरतने की सलाह भी दी है ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
