राहुल चावला, शाहपुर: प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं, तो वहीं मैदानी इलाकों में पड़ रहे कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया हैं। सुबह सवेरे ही प्रदेश के मैदानी इलाके घने कोहरे में ढके रहते हैं जिससे ठंड भी ज्यादा बढ़ गई हैं। हालात यह है कि इस घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी बिल्कुल खत्म हो जाती हैं जिससे सबसे ज्यादा दिक्कतें वाहन चालकों को पेश आ रही हैं।
प्रदेश ने शाहपुर के चंगर क्षेत्र में कोहरे व ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया हैं। घने कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार थम गई हैं,वहीं, ठंड ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया। पिछले तीन दिनों से सुबह सवेरे कोहरे का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया हैं। उसके बाद मौसम सुबह दस बजे तक साफ हो जा रहा है।
सुबह सवेरे घने कोहरे के बीच में वाहन चलाने वाले चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। वहीं कोहरे ने विशेष तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों व कर्मियों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया हैं। वहीं कोहरे की वजह से ठंड इतनी बढ़ गई हैं कि दुकानदारों को आग जलाकर ठंड को दूर करने के इंतेज़ाम करने पड़ रहे हैं।
वाहन चालक पुनीत ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि दस मीटर की दूरी तक कि स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो रही हैं, उन्हें लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा हैं। मैदानी इलाकों में पढ़ने वाले इस तक कोहरे की वजह से अक्सर सड़क हादसों का डर बना रहता हैं। सड़क पर विजिबिलिटी कम होने के चलते से वाहनों की रफ़्तार भी थम जाती हैं।
