चम्बा :मंजूर पठान (TSN)-पिछले 24 घटों से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.चंबा तीसा मुख्य मार्ग जगह-जगह लैंडस्लाइड होने की वजह से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से ठप्प हो गया है.
भारी बारिश के चलते चंबा तीसा मुख्य मार्ग के अलावा 21 मार्ग पूरी तरह से बाधित है.सबसे पहले चंबा तीसा मुख्यमार्ग को खोलने का प्रयास किया जाएगा.बता दे की पंगोला नाला ,चांजू नाला,रखालु, सानिहोटल ,सीन मोड़ ,सहित कई क्षेत्रों में भारी लैंड स्लाइड और मलवे से मार्ग बंद पड़ा है, जिसे खोलने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी मशीनरी के माध्यम से कर रहा है.हालांकि बारिश रुक-रुक कर हो रही है,इससे दिक्कतें भी बढ़ रही हैं.उम्मीद की जा रही है कि चंबा तीसा मुख्य मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए शाम तक बहाल कर दिया जाएगा,जबकि अन्य मार्ग उसके बाद खोले जाएंगे।वहीं तीसा मंडल के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार का कहना है की भारी बारिश के चलते चम्बा तीसा मुख्य मार्ग सहित 21 मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं.सबसे पहले चंबा तीसा मुख्य मार्ग को खोला जाएगा.उसके बाद अन्य मार्ग को खोलने का प्रयास किया जाएगा. अधिशाषी अभियंता ने कहा कि प्रयास है कि छोटे वाहनों की आवाजाही सहित 12 मार्ग आज शाम तक खोल दिए जाएंगे.
