By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला और मंडी में लगाई जाएं संचार क्रांति के मसीहा स्व. पंडित सुखराम की प्रतिमाएं : आश्रय शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला और मंडी में लगाई जाएं संचार क्रांति के मसीहा स्व. पंडित सुखराम की प्रतिमाएं : आश्रय शर्मा
himachalpolitical

शिमला और मंडी में लगाई जाएं संचार क्रांति के मसीहा स्व. पंडित सुखराम की प्रतिमाएं : आश्रय शर्मा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/03/04 at 5:01 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने प्रदेश सरकार से शिमला और मंडी में संचार क्रांति के मसीहा रहे स्व. पंडित सुखराम की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग उठाई है। आश्रय शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि स्व. पंडित सुखराम ने देश और प्रदेश में जो संचार क्रांति लाई उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में 90 के दशक में ऑप्टीकल फाइबर बिछाई और आज दिन तक पूरा प्रदेश इसी के दम पर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा हासिल कर पा रहा है। उस दौर में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में हैलिकॉप्टरों के माध्यम से टेलिफोन एक्सचेंज की मशीनरी पहुंचाकर उन्हें स्थापित किया और गांव-गांव के घर-घर में टेलिफोन की घंटियां बजाकर लोगों को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। गांव-गांव में पीसीओ स्थापित किए और उसके माध्यम से लोगों को रोजगार के साथ जोड़ा। स्व. पंडित सुखराम ने अपने कार्यकाल में देश में जो संचार क्रांति लाई आज उसी के दम पर करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है और इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इस देश में कृषि क्रांति के बाद अगर कोई दूसरी क्रांति लोगों के लिए हितकारी साबित हुई है तो वह संचार क्रांति ही है।

आज पंडित सुखराम हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य युगों युगों तक मानव जाति के उत्थान के लिए काम आते रहेंगे। इसलिए ऐसी महान विभूति की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर और उनके अपने गृहजिला के मुख्यालय के प्रमुख स्थान पर प्रतिमा का होना बेहद जरूरी है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द रिज मैदान पर और मंडी में प्रतिमा के लिए जमीन उपलब्ध करवाए और तुरंत प्रभाव से इसकी स्थापना भी की जाए, ताकि भावी पीढ़ियों को उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मिलती रहे।

TAGGED: Mandi Ashray Sharma, Mandi Statues of Pandit Sukhram
Chandrika March 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजेंद्र राणा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तंज..हिमाचल में वोट की राजनीति करने वाले चंडीगढ़ और पंजाब में करते है कारोबार
Next Article CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी घोषणा.. महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?