By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तंज..हिमाचल में वोट की राजनीति करने वाले चंडीगढ़ और पंजाब में करते है कारोबार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तंज..हिमाचल में वोट की राजनीति करने वाले चंडीगढ़ और पंजाब में करते है कारोबार
himachalpolitical

राजेंद्र राणा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का तंज..हिमाचल में वोट की राजनीति करने वाले चंडीगढ़ और पंजाब में करते है कारोबार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/04 at 4:28 PM
Share

सोलन:योगेश शर्मा(TSN)-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन कर राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस के 6 बागी नेताओं पर तंज कसा गया,शिवकुमार ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस में बढ़ते विकास को देख कर भाजपा बौखलाहट में है,जिस कारण लगातार षड्यंत्र करके सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवकुमार ने इस दौरान सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा पर तंज कसते हुए कहा कि यह वो नेता है जिन्होंने अपने गुरु को नही छोड़ा,ये नेता पहले भी भाजपा से आए थे और अब एक बार फिर ये भाजपा के समर्थन में खड़े है। उन्होंने कहा कि ये वो नेता है जो हिमाचल में आकर चुनाव लड़ते है लेकिन व्यापार चंडीगढ़ और पँजाब में करते है।वहीं शिवकुमार ने नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक बड़े खनन माफिया है और आज इन सब चीजों से बचने के लिए वो हमेशा आवाज उठाते रहे लेकिन ये अब सबके सामने है कि कितने बड़े खनन माफिया है,अब नालागढ़ की जनता उन्हें आने वाले समय मे जवाब देगी।

भाजपा को गालियां देने वाले आज भाजपा को दे रहे समर्थन,जनता देगी जवाब

शिवकुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनमत को दबाने का प्रयास भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 6 बागी नेता खरीद फरोख्त की मंडी में बिक़ गए,लेकिन इन सब बातों का जवाब प्रदेश की जनता भाजपा को देगी। शिवकुमार ने कहा कि जिन कांग्रेस के 6 विधायकों को अंतर आत्मा से पूछना चाहिए कि क्या उन्होंने बिक़ कर ठीक किया।शिवकुमार में कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग को साथ मे ले जाने वाली सरकार है,विकास कार्यों में तेजी देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आज अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा किए गए कार्यों को याद करना चाहिए। कि वे किस तरह से विपक्ष को पक्ष के सामने रखने के लिए प्रेरित करते रहें है।शिवकुमार ने कहा कि आज जो पैसा विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा दे रही है अगर यही पैसा उनके द्वारा आपदा के समय मे प्रदेश को दिया जाता तो आज प्रदेश में प्रभवित लोगों को मदद मिल पाती लेकिन प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए और आपदा प्रभवितों को राहत देने के लिए सीएम राहत कोष बनाया गया और लोगों के लिए कार्य किया जा रहा है।

TAGGED: Solan district congress president
Chandrika March 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आखिर क्यों भड़के मंत्री जगत नेगी… BJP को बताया सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी
Next Article शिमला और मंडी में लगाई जाएं संचार क्रांति के मसीहा स्व. पंडित सुखराम की प्रतिमाएं : आश्रय शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?