राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): वर्तमान सरकार में प्रदेश के अंदर कानू व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है और लोगों को कानून की कोई परवाह नहीं है ना ही पुलिस का कोई डर हैं। प्रदेश में ऐसी घटनाएं दिन प्रतिदिन हो रही हैं जो कि देश के अंदर हिमाचल की देवभूमि वाली छवि को खराब कर रही हैं। यह बात भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में एक महिला के साथ हुई घटना ने हिमाचल को राज्यस्थान जैसे प्रदेश की श्रेणी में लाकर रख दिया हैं। एक महिला को सरेआम गांव के अंदर मुंह का+ला करके जिस तरह घुमाया जाता है और पूरे गांव के सामने उसके बाल का+ट दिए जाते हैं उसको जली+ल किया जाता हैं। इस सब के बावजूद वहां का समाज यह सब देखता रहता है जो कि सभी के लिए बहुत गंभीर विषय हैं।
इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है क्योंकि दो+षी व्यक्तियों के खिलाफ जमानती धाराओं में केस दर्ज किया जाता है इससे साफ है कि मामले में कहीं ना कहीं राजनीतिक दबाव है और इस दबाव के चलते आरो+पियों को गिर+फ्तार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री इस सब पर मौन धारण किए हुए हैं। आज तक मुख्यमंत्री पी+ड़िता को नहीं मिले ना ही आने का कोई क+ष्ट किया।
उन्होंने कहा कि गत दिनों मंडी के नेरचौक के मेडिकल कॉलेज में छात्रों के साथ रै+गिंग और दुर्व्यव+हार का मामला भी प्रशासन की ओर से दबाने का प्रयत्न किया गया और दो+षी छात्रों को मात्र निष्का+सित किया गया। उनके ऊपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई जिससे सरकार और कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत लगती है और दो+षी छात्रों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
उससे पहले आईआईटी मंडी में भी ऐसा ही रै+गिंग का हो चुका है और दो+षी छात्रों के ऊपर कोई कानूनी कार्रवाई जो कि रै+गिंग एक्ट के अंदर प्रावधान नहीं किया गया हैं। बिलासपुर में सरकारी नर्सिंग कॉलेज की छा+त्रा ने रैगिं+ग से तंग आकर फं+दा लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बद्दी बरोटीवाला में आए दिन अप+राधिक घटनाएं हो रही हैं। सरेआम लूट+पाट डकै+ती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन सरकार गं+भीर नहीं हैं।
प्रदेश के अंदर चि+ट्ठा और ड्र+ग माफि+या अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। इन सब घटनाओं से देश और विदेश में हिमाचल की छवि खराब हो रही है और सरकार किसी भी तरह से गंभीर नजर नहीं आ रही हैं।
