राकेश, ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश में पिछले कल से हो रही बारिश के कारण नदियों और खड्डों में ज्यादा पानी आने के कारण जिला ऊना के उपमंडल अंब में कलरूही खड्ड पर बना पुराना पुल टूट गया हैं। पुल टूटने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि पुराने पुल के साथ नया पुल बना दिया गया है जो की यातयात के लिए कुछ दिन पहले ही खोला गया हैं।अभी इस पुल का उद्घाटन होना बाकी हैं।
खड्ड में ज्यादा पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण और पानी का बहाव तेज होने के कारण कलरूही का यह पुराना पुल कई जगह से टूट गया हैं। पुल के टूटने की खबर फैलते ही आसपास के गांव के लोग पुल को देखने के लिए पहुंचे। पुल टूटने के कारण यातायात पर कोई इसका असर नहीं पड़ा हैं। यातयात सुचारू रूप से नए पुल से बहाल हैं।
