राहुल चावला, धर्मशाला: विधानसभा सत्र की दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कुलदीप पठानिया को चुना गया । नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर कुलदीप सिंह पठानिया को बधाई दी हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा की स्वस्थ परंपरा रही है कि जब भी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव आता हैं तो सर्वसम्मति से एक ही नाम का प्रस्ताव आता हैं।
उन्होंने कहा कि 14वीं विधानसभा के लिए भी सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से सर्वसम्मति से एक ही नाम तय किया गया था और उनका चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप पठानिया पांच बार विधानसभा में भूमिका निभाते रहे हैं। कुलदीप पठानिया विधि (लॉ) का ज्ञान रखते हैं जिस कारण विधानसभा के संचालन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विपक्ष के रूप में विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को चर्चा के लिए पूरा समय देंगे ताकि प्रदेश से संबंधित मुद्दों को विपक्ष बेहतर तरीके से विधानसभा में उठा सके।
