संजीव महाजन,नूरपुर: इन विधानसभा चुनावों में नूरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अजय महाजन को चुनावी मैदान में उतारा गया था। अजय महाजन भले ही इन चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाएं हो लेकिन चुनावों में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें कांग्रेस में अहम पद देने की सिफारिश कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही हैं। मगुरुवार को नूरपुर में नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल नूरपुर व महिला कांग्रेस नूरपुर ने अहम बैठक की जिसमें उन्होंने तह किया है कि वह नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन को कांग्रेस सरकार में अहम भूमिका दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री से सिफारिश करेंगे।
बैठक में नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस के सदस्यों ने तय किया है कि वह नूरपुर में भारी संख्या में सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ने मिलेंगे। पूर्व विधायक अजय महाजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस ने जिला कांगड़ा में दस सीटें जीती हैं। अजय महाजन भले नूरपुर से चुनाव नहीं जीत पाए हैं पर उनकी अध्यक्षता में जिला कांगड़ा में कांग्रेस का परचम लहराया हैं।
नूरपुर कांग्रेस पदाधिकारी योगेश महाजन ने कहा कि नूरपुर ब्लाक कांग्रेस व सेवादल नूरपुर,महिला कांग्रेस नूरपुर की नूरपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिन्टू की अगुवाई में बैठक हुई ,जिसमें एक प्रस्ताव पारित किया गया हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस मंत्रीमंडल का विस्तार हो जाता है उसके बाद हम चाहते हैं जिस तरह नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन नूरपुर की कमान संभाल रहे थे उनको सरकार में अहम जिम्मेवारी मिले, ताकि वह आने वाले समय में लोगों के काम करवा सके और आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी हार का बदला लें।
