भावना, चंबा: चंबा जिला के सलूणी उपमंडल के तहत आने वाली भांदल पंचायत में युवक मनोहर हत्या+कांड के बाद से ही माहौल गर्माया हुआ हैं। वहीं शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य नेताओं के साथ पी+ड़ित परिवार से मिलने के लिए भांदल पंचायत जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया हैं।
इलाके में धारा 144 लागू होने की वजह से पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पी+ड़ित परिवार से मिलने नहीं जाने दिया हैं। पुलिस की ओर से उन्हें चंबा के चमेरा डैम के पास ही उन्हें रोक लिया गया हैं। पुलिस की ओर से उन्हें रोके जाने के पीछे की वजह धारा 144 बताई जा रही हैं। वहीं पुलिस की ओर से रोके जाने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी अपने अन्य साथियों के साथ चमेरा डैम के पास ही सड़क पर बैठ गए हैं। इस दौरान यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों जो उन्हें और उनके अन्य साथियों को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आगे जाने देने की अपील भी की। वह यहां पुलिस को आश्वासन देते नजर आए वह बिल्कुल शांतिप्रिय तरीके से मृ+तक के गांव जाकर उनके पीड़ित परिवार से मिलेंगे, लेकिन पुलिस ने भी उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए वहां से आगे नहीं बढ़ने दिया हैं।
बता दें की जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत में 21 वर्ग वर्षीय युवक मनोहर का क्ष+त-विक्ष+त श+व बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। युवक की ह+त्या के बाद उसके शरीर के 7-8 टु+कड़े किए गए थे। मृत+क मनोहर की उम्र सिर्फ 21 साल थी। जानकारी के मुताबिक, उसका प्रेम संबंध मुसलमान संप्रदाय की लड़की के साथ था। यही बात लड़की के परिवार को रास नहीं आई और उन्होंने उसे घर बुलाकर उसकी नृ+शंस ह+त्या कर दी।
इस घटना के बाद से ही लोग काफी रो+ष में हैं। गुस्सा+ए लोगों ने बीते कल आरो+पी परिवार के घरों को भी यहां पर आ+ग के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी हैं। पूरे इलाके में जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए हैं जिससे कि किसी तरह की कोई हिं+सक घटना इलाके में घटित ना हो। यही वजह है कि आज जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूरे लाव लश्कर के साथ पी+ड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें भी चमेरा डैम से आगे नहीं बढ़ने दिया।
