सोलन : योगेश शर्मा -राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला के लिए निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप कलाकारों के ऑडिशन 16 जून यानी आज से शुरू हो गए हैं जो कि 18 जून तक नगर निगम सोलन के हाॅल में आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
मीडिया को जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी
ममता वर्मा ने बताया कि उनके पास प्रशासन की ओर से कुल 400 एप्लिकेशन आई है ।जिस आधार पर आज से ऑडिशन शुरू हो गए है । इस ऑडिशन में निर्णायक मंडल में लोकसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त ड्रामा इंस्पेक्टर,मशहूर गायक कॄष्ण लाल सहगल,लोक संगीत के प्रोफेसर डॉ हेतराम मोजुद है।उन्होंने कहा कि शुलिनी मेला के लिए जो निर्धारित मानदंड है, उसके अनुरूप कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे है और निर्णायक मंडल सभी की प्रस्तुति को देख रहा है।
