संजु चौधरी, शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला के मिडिल बाजार में हुए ब्लास्ट वाली जगह का दौरा किया और इस घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने बताया कि यह सामान्य घटना नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस घटना से जो नुकसान हुआ है उसे देखकर यह नहीं लग रहा है कि यह विस्फोट गैस रिसाव से हुआ हैं। सिलेंडर फटता तो इसके अवशेष भी मिलते हैं। उन्होंने बताया कि डीजीपी से इस विषय पर बात की हैं और घटना की गहनता से जांच की मांग की हैं।
