राकेश,ऊना: जिला ऊना के थाना हरोली के तहत पुबोवाल से पालकवाह क़ी तरफ आ रही एक तीन पहियों वाली मोटर साइकिल के साथ जुगाड़ करके बनाई गई रेहड़ी पालकवाह चौंक में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराने से हा+दसा हो गया। जुगाड़ करके बनाई गई रेहड़ी में दस के करीब लोग स्वार थे जिसमें महिला व बच्चे भी शामिल थे।
इस हादसे में खबर लिखे जाने तक एक महिला क़ी मौ+त हो जाने क़ी जानकारी मिली हैं। इस हा+दसे में घायल लोगों का सिविल अस्पताल हरोली ओर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले इलाज के लिए लाया गया हैं, जबकि इस हादसे में घायल तीन लोगों को पीजीआई रैफर किया गया हैं। यह सभी लोग प्रवासी मजदूर हैं। ऊना अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिया ऊना लाया गया हैं जिसमें तीन घायलों को पीजीआई रैफर किया हैं, जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा हैं।
