राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए वन विभाग ऊना ने स्वां नदी के तटीकरण को और मजबूत व सुंदर बनाए जाने को लेकर रविवार को पौधारोपण किया। वन विभाग ऊना व कॉलेज के बच्चों के सहयोग से यह पौधारोपण अभियान किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मुख्तिथि के रूप में शिरकत की ओर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
आज किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में 100 के करीब सजावटी पौधों को लगाया गया। कांग्रेस पूर्व विधायक की माने तो हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए ऊना की स्वां नदी के तटीकरण को और मजबूत व सुंदर बनाने को को लेकर यह पौधारोपण किया गया हैं क्योंकि हिमाचल में लगातर कम होते जंगल और वन कटाव को देखते हुए यह पौधारोपण किया गया हैं।
वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक बरसात के मौसम में वन विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम किया गया हैं। विभाग की ओर से जिला भर में पौधारोपण अभियान शुरू किया गया हैं। उसी कड़ी में ऊना की स्वां नदी के आसपास बांध को और मजबूत व उसकी सुंदरता को लेकर फूलदार पौधे लगाए गए हैं। वहीं कॉलेज के बच्चों को लेकर साइकिलिंग के जरिए लोगों को फिट रहने का संदेश दिया गया हैं।
