By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेपी नड्डा ने किया पावटा साहिब के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा…बोले हिमाचल की त्रासदी से पीएम भी चिंतित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जेपी नड्डा ने किया पावटा साहिब के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा…बोले हिमाचल की त्रासदी से पीएम भी चिंतित
himachalpolitical

जेपी नड्डा ने किया पावटा साहिब के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा…बोले हिमाचल की त्रासदी से पीएम भी चिंतित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/20 at 1:57 PM
Share

नाहन :देवेंद्र कुमार- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल दौरे पर पहुंचे हैं । अपने इस दौरे के दौरान जेपी नड्डा भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले रहे है। अपने दौरे की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से की। उन्होंने यहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया,साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की।

जेपी नड्डा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सिरमौर ताल भी पहुंचे,जहां बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ था और एक ही परिवार के पांच लोगों की जान भी गई थी।वहीं उन्होंने यहां पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की। जगत प्रकाश नड्डा राजबन में बने आपदा राहत शिविर में पहुंचे,जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जो आपदा के समय में बेघर हो गए है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार आपदा से बड़ा नुकसान हुआ है । केंद्र सरकार इस आपदा से हुए नुकसान को लेकर गंभीर है,जिसे देखते हुए लगातार आर्थिक मदद हिमाचल सरकार को दी जा रही है।

केंद्र सरकार दे रही हर संभव आर्थिक मदद

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इलाके में त्रासदी से बड़ा नुकसान हुआ है,जिसे देखकर खुद उनका मन दुखी हुआ है ।उन्होंने कहा कि प्रकृति के आगे किसी का जोर नहीं चलता इस बार कई लोगों की जान गई है जिसके प्रति वह सहानुभूति व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर संभव हर राहत पुनर्वास के कार्य किया जा रहे हैं और जो लोग विस्थापित हुए हैं, उनके जल्द पुनर्वास किया जाएगा । नड्डा ने कहा कि आज उन्होंने विस्थापित परिवारों से मुलाकात की है और अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय प्रशासन व हिमाचल सरकार के साथ मिलकर सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री रक्षा मंत्री सभी हिमाचल प्रदेश में हुई त्रासदी को लेकर चिंतित है और उन्होंने मुझे हिमाचल प्रदेश भेजा है ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी तरह की मदद देने में पीछे नहीं हटेगी और जब जब प्रदेश की तरफ से कहा गया हिमाचल को केंद्र ने आर्थिक मदद की गई है जो आगे भी मिलती रहेंगी । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ,शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, स्थानीय भाजपा विधायक सुखराम चौधरी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

TAGGED: Sirmour paonta sahib BJP national president
Chandrika August 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सात मील में अभी भी फंसी गाड़ियां.. चालक खुद मिट्टी खोदकर कर रहे गाड़ियां निकालने की कोशिश
Next Article आपदा से सबक: वन विभाग ने स्वां नदी के आसपास तटीकरण को मजबूत करने के लिए किया पौधरोपण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?