राकेश, ऊना: प्रदेश में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल में रिवाज बदलकर मिशन रिपीट किया जाएगा। यह दावा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को गगरेट विधानसभा में अपने पार्टी प्रत्याशी राजेश ठाकुर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।
मुख्यमंत्री ने मिशन रिपीट कर जनता की ओर से पीएम मोदी के हाथ मजबूत किए जाने की बात कही। जयराम ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में ओपीएस बंद होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया और कर्मचारियों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की ओर से समर्थन,सहयोग और गंभीर चिंतन की बात कही। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी जिस तरह से हिमाचल में सरकार बनाने की बात कर रही है उसी तरह से पंजाब में भी करती थी लेकिन उसका परिणाम कांग्रेस देख चुकी है
