बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर में चुनावी प्रचार व प्रसार जोरों पर है। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा बुधवार को देखने को मिला, जब हरलोग में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान वहां से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था। ऐसा पहली बार हुआ कि दोनों पार्टियों के नेता आमने-सामने हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जनसभा स्थल पर जाने के लिए पैदल ही निकलना पड़ा।
बता दें हरलोग में कांग्रेस की जनसभा थी। जैसे ही कांग्रेस की जनसभा समाप्त हुई ओर कांग्रेस सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन कर रही थी और वहां से गुजर रही थी तो एकदम वहीं पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सदर प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल की जनसभा को जा रहे थे। ऐसे में दोनों पक्षों का आमना सामना हो गया और कार्यकर्ता अपनी अपनी पार्टी के लिए खूब नारेबाजी करते दिखे।
