By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल बरामद, होमगार्ड इंचार्ज की ईमानदारी से बुजुर्ग श्रद्धालु खुश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल बरामद, होमगार्ड इंचार्ज की ईमानदारी से बुजुर्ग श्रद्धालु खुश
himachal

चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल बरामद, होमगार्ड इंचार्ज की ईमानदारी से बुजुर्ग श्रद्धालु खुश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/22 at 4:21 PM
Share
चिंतपूर्णी, विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने आए होशियारपुर के एक बुजुर्ग श्रद्धालु का मोबाइल फोन खो गया, जिसे होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी से ढूंढ़कर सही मालिक तक पहुंचाया।
मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पूर्ण सिंह को एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। उन्होंने तुरंत इसे कंट्रोल रूम में जमा करवा दिया और कई समय तक इंतजार किया कि कोई व्यक्ति फोन लेने आए, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने फोन में सेव नंबरों के माध्यम से संपर्क करने का निर्णय लिया।पूर्ण सिंह ने फोन में मौजूद एक नंबर पर कॉल किया, जिससे संबंधित व्यक्ति के परिवार से संपर्क हुआ और उन्हें जानकारी मिली कि मोबाइल खो गया है। सूचना पाकर बुजुर्ग श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उन्होंने अपना मोबाइल सुरक्षित वापस पाकर राहत की सांस ली।मोबाइल लौटाने पर श्रद्धालु ने पूर्ण सिंह का हृदय से धन्यवाद किया और उनकी ईमानदारी, जिम्मेदारी और सतर्कता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मी समाज और मंदिर दोनों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।यह घटना न केवल मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और सेवा भावना को दर्शाती है, बल्कि यह लोगों के बीच ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना को भी उजागर करती है। पूर्ण सिंह की तत्परता और लगन ने दिखाया कि अगर हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और ईमानदार हो, तो समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो सकती है।मंदिर प्रशासन ने भी पूर्ण सिंह की कार्रवाई की तारीफ की और इसे सुरक्षा और जनसेवा के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में बताया।
TAGGED: Chintpurni temple
Chandrika February 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मैड़ी होली मेला: 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Next Article ज्वाल की ऐतिहासिक बावड़ी में ‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ अभियान, संगत ने किया व्यापक स्वच्छता सेवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?