By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मैड़ी होली मेला: 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मैड़ी होली मेला: 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
himachalNews

मैड़ी होली मेला: 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/21 at 5:39 PM
Share
ऊना, राकेश-:र्चितपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अजीत दरबार मैड़ी में आयोजित समीक्षा बैठक में कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन पर जोर दिया।
बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली और पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।प्रशासन के अनुसार मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी। एडीसी ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे। वहीं एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।3 मार्च को निशान साहिब (झंडा चढ़ाने) की रस्म और 5 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरण किया जाएगा। मेला अवधि के दौरान ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैम्पू और अन्य मालवाहक वाहनों से श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
मेला क्षेत्र को सुचारू संचालन के लिए 10 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सेक्टरवार निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। आपात स्थिति के लिए नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में एंबुलेंस तैनात रहेंगी।इसके अलावा ऊना-मैहतपुर, हरोली-पंडोगा और मरवाड़ी-मुबारिकपुर को अतिरिक्त सेक्टर घोषित किया गया है। नेटवर्क समस्या से निपटने के लिए जियो और एयरटेल के प्रतिनिधियों को ट्रांसमीटर और रिसीवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित साधनों से यात्रा करने की अपील की, ताकि मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
TAGGED: Una Madi Holi Fair
Chandrika February 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सतलुज नदी में गाद से संभावित खतरे की पहचान कर जल्द दें रिपोर्ट – उपायुक्त
Next Article चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल बरामद, होमगार्ड इंचार्ज की ईमानदारी से बुजुर्ग श्रद्धालु खुश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?