अरविंदर सिंह,हमीरपुर:जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते वार्ड नंबर सात में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक व्यक्ति रसोई घर में खाना बनाते समय आगे की चपेट में आ गया। रसोई में जोरदार धमाके के साथ खिड़कियों के जहां शीशे तक टूट गए, वहीं खिडक़ी की ग्रील भी छूट कर दूर जाकर गिरी, हालांकि हादसे में व्यक्ति बाल-बाल बच गया हैं।
इस धमाके से व्यक्ति के मुंह, हाथ और घुटने आग से झूलस गए हैं। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के बाद घर भेज दिया गया हैं।
बता दें कि हमीरपुर जिला मुख्यालय के नादौन चौक के साथ वार्ड नंबर सात में मंडी जिला से संबंध रखने वाले व्यक्ति गांधी राम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे के आस-पास जैसे ही रसोईघर में खाना बनाने के लिए गैस को चालू किया, तो गैस से जोरदार धमका हुआ, जिससे उसके शरीर ने भी आग पकड़ ली।
गांधी राम बैक में कार्यरत हैं और किराए के कमरे में रहते हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसके चलते तीन मंजिला भवन भी पूरी तरह से हिल गया और रसोईघर की खिड़कियों के जहां कांच तक टूट गए वहीं खिडक़ी के बाहर लगाई गई ग्रिल भी उखडक़र दूर जा गिरी। गांधी राम के पड़ोसियों ने उन्हें रसोई से बाहर निकाला और उन्हें कमरे में बिठाया। क्योंकि आग से उनके कपड़े भी पूरी तरह से जल गए थे। ऐसे में 108 एंबुलेंस को तुरंत मौके पर बुलाया गया।
एंबुलेंस के जरिए आग से झुलसे गांधी राम को मेडिकल अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। गांधी राम के मुंह, हाथ, घुटने और कोहनी आग से झूलस गए हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया हैं।
