नूरपुर (संजीव महाजन): नूरपुर के बरियारा गांव में हुए भूस्खलन के बाद बेघर हुए लोगों को रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा की ओर से आर्थिक मदद की गई। मंगलवार को सभा के अध्यक्ष आईएएस अकिल बक्शी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को 15-15 हजार की मदद दी। अकिल बक्शी ने बताया कि भरी बरसात की वजह से यहां भूस्खलन हुआ था जिस वजह से यहां के 7 परिवार बेघर हो गए है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनओर सरकार की ओर से भी मदद की गई है, लेकिन रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा भी अपने स्तर पर इन लोगों की मदद करना चाहती थी, लिहाजा सभा ने अपनी और से एक लाख पांच हजार रुपए प्रभावित लोगों में वितरित किए है। उन्होंने कहा कि सभा का प्रयास रहेगा कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाए जिससे आने वाले समय में इन्हें अपनी छत नसीब हो सके। अकिल बक्शी के साथ सभा के सदस्य अंकित वर्मा, आकाश शर्मा, अमित कौंडल मौजूद रहे।
