संजीव महाजन,नूरपुर: एम.सी.एम. डी.ए.वी. स्कूल बाघनी नूरपुर के पांच छात्रों ने नीट परीक्षा- 2022 पास करके स्कूल और कस्बे का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया और विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की।

स्कूल की छात्र हरनूर रोबिया ने 512 अंक, मुस्कान चौधरी ने 481 अंक, पलक ने 440 अंक, ध्रुव शर्मा ने 430 अंक और जसप्रीत कौर ने 410 अंक प्राप्त कर इस परीक्षा को पास किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य एम.आर. राणा ने इन छात्रों की सफलता का श्रेय इनके माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और इनकी कड़ी मेहनत और व्यवस्थित अध्ययन को दिया है।
