धर्मशाला (राहुल चावला): धर्मशाला के युवाओं को पूरे भारत के साथ ही दुनिया भर में रोजगार और आजीविका कमाने के अवसर इम्पावर अकादमी की ओर से दिए जाएंगे। एमएम फाउंडेशन ने धर्मशाला में कौशल के लिए एमपावर अकादमी की शुरुवात की है। यह अकादमी सीआईआई और जेस्टिस मेहर चंद महाजन एमसीएम ट्रस्ट के साथ भागीदारी में शुरू की गई है। अकादमी का उद्घाटन गुरुवार को कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने किया। इस अवसर पर सीआईआई-मॉडल करियर सेंटर का भी शुभारंभ किया गया।
एमसीसी युवाओं को सही नौकरी के लिए सहायता और मार्गदर्शन के साथ कौशल मूल्यांकन और करियर परामर्श के माध्यम से मदद करेगा। मॉडल करियर सेंटर में देश भर के कई प्रतिष्ठित संगठनों की रिक्तियां उपलब्ध कराई जाएंगी। सीआईआई ने 2016 में गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई में तीन केंद्रों के साथ अपनी शुरुआत की थी, और धर्मशाला में इसका 42 वां केंद्र लांच हुआ है।
इस अवसर पर विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा और कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अकादमिक और उद्योग जगत के सदस्यों के साथ-साथ युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने कहा कि एम3एम फाउंडेशन और सीआईआई की ओर से इम्पावर अकादमी की स्थापना एक स्वागत योग्य पहल है, जो धर्मशाला के युवाओं को अत्याधुनिक फैकल्टी और स्थापित प्रयोगशालाओं से समर्थित उद्योग आधारित पाठ्यक्रम के साथ सशक्त बनाएगी।
इस दौरान विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि एम3एम की इम्पावर अकादमी के धर्मशाला में खुलने से स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कौशल विकास के सपने को साकार करने में अकादमी अपनी भूमिका बखूबी निभाएगी। अगले तीन वर्षों की अवधि में यह परियोजना धर्मशाला के युवाओं पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया के अन्य हिस्सों में रोजगार और आजीविका के अवसर प्रदान करेगी
