विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों के चलते पंजाब के फिरोजपुर के मित्तल परिवार की ओर से चिंतपूर्णी मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा हैं। मंदिर को सजाने के लिए देसी और विदेशी फूलों को लगाया जा रहा हैं। फूल लगने के बाद मां का दरबार बड़ा मनमोहक लग रहा हैं।
वहीं दूसरी और नवरात्रों से पिछले दिन मंदिर न्यास चिंतपूर्णी का तैयारियां मुकम्मल कर लेने का पूरा दावा हैं। बता दें कि मेले के दौरान मंदिर सुबह 4 बजे खुलेगा और रात्रि 11 बजे बंद होगा और भीड़ बढ़ने पर मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। श्रद्धालुओं को बिना दर्शन पर्ची के दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सुगम दर्शन प्रणाली के तहत दर्शन करने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन भी अपनी टिकट जनरेट कर सकेंगे।
