संजु चौधरी, शिमला: विपक्षी दल बीजेपी सांसद एवं कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण पर लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन पर लगे गंभीर आरोपों पर कार्रवाई न करने को महिला कांग्रेस ने महिला खिलाडियों के साथ अन्याय और केंद्र सरकार की नाकामी बताया हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि देश की महिलाओं में आ+क्रोश हैं। कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। केंद्र की गूं+गी ब+हरी सरकार उनकी आवाज नहीं सुन पाई है। केंद्र की निरकुंश सरकार ने 28 मई को देश की बेटियों को ज+लील किया गया हैं। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को गिर+फ्तार किया गया जबकि आरोपी संसद में बैठे हैं। बीजेपी की महिला मंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सांसद के आगे घुटने टेक दिए हैं। सरकार ने इन कुश्ती खिलाड़ियों पर केस बनाए हैं। केंद्र सरकार बेटियों को लेकर जुमले बाजी करती हैं जबकि हकीकत में बेटियों को आगे बढ़ाने की सरकार की कोई कोशिश नहीं है। उन्होंने सांसद की गिर+फ्तारी की मांग भी उठाई हैं।
