संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश से न+शे के खात्मे के लिए नूरपुर पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी से काम कर रही हैं। अपने अभियान में नूरपुर पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही हैं। बीते कल जहां पुलिस ने न+शा त+स्कर से चि+ट्टा बरामद किया था तो वहीं आज गुरुवार को पुलिस ने नशा तस्कर से 240 बोतलें शरा+ब की बरामद की हैं। पुलिस थाना नूरपुर के तहत गोलवां में गुप्त सूचना के आधार पर न+शा तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है जिसमें सुरिन्द्र कुमार, पुत्र उत्तम चंद, गांव बलेहड,डाकघर गोलवां, तहसील फतेहपुर के कब्जे से 180,000 मिलीलीटर ,(240 बोतलें ) देशी शरा+ब बरामद की गई।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 39 (1)(A) हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट मामला पंजीकृत किया गया हैं। उन्होंने बताया कि न+शे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और जो व्यक्ति ऐसे काम करता हुआ पकड़ा गया उस पर कार्रवाई होती रहेगी ।
