By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चन्द्र कुमार को मजबूर नेता बताने वाले पहले ज्वाली में अपनी पहचान तो बना लें : नीरज भारती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चन्द्र कुमार को मजबूर नेता बताने वाले पहले ज्वाली में अपनी पहचान तो बना लें : नीरज भारती
himachal

चन्द्र कुमार को मजबूर नेता बताने वाले पहले ज्वाली में अपनी पहचान तो बना लें : नीरज भारती

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/27 at 3:02 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: चुनावों के दौर के बीच भाजपा ओर कांग्रेस दोंनो ही पार्टियों के नेता आक्रामक हो गए है। लगातार एक दूसरे पर ज़ुबानी हमला दोनों ही पार्टियों की ओर से एक दूसरे पर किया जा रहा है इसी बीच अब ज्वाली विधानसभा में पूर्व सीपीएस भारती ने भाजपा सरकार व उनके नुमाइंदों पर हमला बोला है। नीरज भारती ने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि जो यह कह रहे हैं कि ज्वाली में पूर्व मंत्री चन्द्र कुमार कांग्रेस के मजबूर नेता हैं, वे यह कहने से पहले ज्वाली में अपनी पहचान बना कर दिखाएं,जबकि चन्द्र कुमार ज्वाली में ही नहीं पूरे प्रदेश में एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं।
नीरज भारती ने सोमवार को नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान
कहा कि चन्द्र कुमार को मजबूर नेता बताने वाले चन्द्र कुमार और नीरज भारती का नाम लेकर मात्र जनता में अपनी पहचान बनाने के लिए तर्कहीन बातें कर रहे है। उन्होंने ज्वाली में कांग्रेस की टिकट संजय गुलेरिया को मिलने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव के दौर में टिकट के लिए कई शगूफे विरोधी छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ज्वाली से चौधरी चन्द्र कुमार ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे हालांकि उन्होंने यह भी माना की संजय गुलेरिया से उनका कोई विरोध नही है और न ही वह कोई विधायक है। उन्होने जितने भी काम किए है वह भाजपा के बैनर पर किए है और सरकार में वह वाईस चेयरमैन है तो वह बताएं कि ज्वाली के विकास में उन्होंने कितना योगदान दिया है।

उधर पशुओं में फैली लंपी वायरस को लेकर भी नीरज भारती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि
गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा घटक आजकल चुप बैठे हैं और केंद्र सरकार चीतों को आयात कर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, जबकि गाएं प्रदेश में लंपी रोग से तड़फ-तड़फ कर मर रही है। उन्होंने ज्वाली विधायक पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्वाली में गौशाला बनाने का शोर मचाने वाले विधायक के घर के पास ही सड़कों पर लंपी रोग ग्रस्त गाय पड़ी मिल जाएगी।

TAGGED: Neeraj Bharti
admin September 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देश के आधुनिक आकाशवाणी स्टूडियो में शामिल हुआ आकाशवाणी हमीरपुर,डिजिटल स्टूडियो हुआ शुरू
Next Article वीरेंद्र कंवर ने कोटला खुर्द, टक्का ओर समूर में किए, 3.56 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?