बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – स्वारघाट बी डी ओ ऑफिस के पास सड़क किनारे जंगल में एक नर कंकाल मिला है ।इस नर कंकाल का सिर और धड़ अलग- अलग पाया गया है।
सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस की टीम एसएचओ राजेश कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची और नर कंकाल का निरीक्षण किया। इस नर कंकाल का सिर सड़क किनारे बने हैंड पंप के नीचे तो शरीर का बाकी का हिस्सा साथ लगते जंगल में पाया गया है। इसके साथ ही जंगल में और ऊपर जाकर पुलिस को एक बैग और कपड़े भी मिले हैं। देखने में नर कंकाल काफी पुराना लग रहा है। जिसके शरीर के अलग-अलग हिस्से जंगल में पाए गए हैं। सड़क किनारे मिली खोपड़ी में टांके लगे हुए हैं, तो खोपड़ी के सभी दांत पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि एफ .एस. एल रिपोर्ट के आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि इस व्यक्ति की मौ+त कैसे हुई है। लेकिन प्रथम दृष्टि में ऐसा जान पड़ता है कि किसी जानवर ने इस नर कंकाल को अलग-अलग हिस्सों में काटा है। पुलिस को जंगल में कपड़ों के पास तम्बाकू का एक पैकेट भी मिला है ।
डीएसपी नैना देवी विक्रांत बोंसला भी घटनास्थल पर पहुंचे है । उन्होंने बताया कि स्वारघाट बी डी ओ ऑफिस के पास साथ लगते जंगल में एक नर कंकाल मिला है, जिसकी पहचान नहीं हुई है।
