कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में चल रहे विंटर कार्निवाल के अंतिम दिन कुल्लुवी वाद्य यंत्रों की धुन खूब गूंजी और राइट बैंक के करीब 1000 से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी नाटी भी डाली। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कुल्लवी नाटक को देखकर वह भी महिलाओं के संग झूमने लगे।
वही मुख्य अतिथि विनय कुमार ने विंटर कार्निवल की बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति पूरे विश्व में अलग है और हिमाचल की संस्कृति को देखने व अध्ययन करने के लिए देश दुनिया से लोग यहां पर आते हैं।ऐसे में जिस तरह से विंटर कार्निवाल में लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है वह सराहनीय है।विंटर कार्निवाल के अंतिम दिन शनिवार को दोपहर के समय राइट बैंक की महिलाएं माल रोड पर एकत्र हुई और कुल्लवी गानों के साथ महिलाओं ने अपना नृत्य शुरू किया।महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान और आभूषणों से सजी हुई थी और एक लय में महिलाओं को नृत्य करता देख सैलानी भी अचंभित रह गए।
सैलानियों ने भी लिया कुल्लवी नाटी का आनंद
इस महानाटी के दौरान सैलानियों ने भी कुल्लवी नाटी का आनंद लिया और कल्लू की संस्कृति,वेशभूषा को भी समझने की कोशिश की।ऐसे में अंतिम दिन हुई महा नाटी से मनाली का माल रोड एक बार फिर से चहक उठा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां पर शुरू हो गए हैं।कुल्लवी नाटी में भाग लेने आई महिलाओं का कहना है कि हर साल यहां पर यह कार्यक्रम किया जाता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाएं एक साथ नाटी आनंद उठाती हैं।इसके अलावा उनके द्वारा जो आभूषण व वस्त्र पहने जाते हैं।उसके बारे में भी सैलानी उनसे बात करते हैं और कुल्लू भी संस्कृति को देखकर वह काफी खुश होते हैं।ऐसे में महा नाटी का आयोजन कल्लू की संस्कृति को बाहरी राज्यों में ले जाने का भी एक बेहतर माध्यम है।
