मंडी :धर्मवीर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास एक बार फिर भारी लैंडस्लाइड के चलते रास्ता बंद हो गया है। इस लैंडस्लाइड का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दे कि यह नेशनल हाईवे 4 व 7 मील के पास भारी मात्रा में मलबा व चट्टान आने से बीती रात से बंद है। इस मार्ग के बंद होने से यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक व वाहन चालक फंसे हुए हैं। इस मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर लगातार मशीनरी तैनात है। लेकिन रुक रुक कर हो रही बारिश एनएच को बहाल करने में बाधा बनी हुई है। 6 मील के पास लैंडस्लाइड होने से पर्यटकों व वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। जाम में फंसे हजारों पर्यटकों व वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि नेशनल हाईवे के सिंगल लेन को खोलने की जद्दोजहद जारी है। बारिश के चलते नेशनल हाईवे को खोलने में दिक्कतें पेश आ रही है।
