By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला के युद्ध संग्रहालय में टीबी उन्मूलन ओर एचआईवी से बचाव को लेकर मैराथन का आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला के युद्ध संग्रहालय में टीबी उन्मूलन ओर एचआईवी से बचाव को लेकर मैराथन का आयोजन
himachalNews

धर्मशाला के युद्ध संग्रहालय में टीबी उन्मूलन ओर एचआईवी से बचाव को लेकर मैराथन का आयोजन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/09/22 at 10:32 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): कांगड़ा जिला में टीबी उन्मूलन ओर एचआईवी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान का आरंभ मैराथन के साथ किया गया। शुक्रवार को धर्मशाला के युद्व संग्रहालय से मैराथन का आयोजन किया गया,जिसमें युवाओं टीबी उन्मूलन ओर एचआईवी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। पांच किलोमीटर मैराथन बॉयज वर्ग में पीजी कॉलेज धर्मशाला के बिक्रम ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय, अरुण भाटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं गर्ल्ज वर्ग में रवीना नगरोटा बगवां कॉलेज प्रथम, भोली धर्मशाला द्वितीय, रितिका रियाल धर्मशाला कॉलेज तृतीय स्थान पर रही। सीएमओ कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा ने मैराथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेताओं को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर राजेश सूद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार की ओर से पूरे देश में इन विषयों को लेकर यूथ फेस्ट आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एड्स ओर टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ओर सरकार के माध्यम से वर्ष भर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं ताकि समाज को विशेषकर युवा वर्ग को जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ड्रामास्किट, रील मेकिंग और क्विज की प्रतियोगितांए भी आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत करने के साथ उन्हें राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा, जोकि एक अक्तूबर को शिमला में होगी जबकि स्टेट विनर को नेशनल के लिए गोआ भेजा जाएगा।
TAGGED: Dharmashala, eradication, HIV, Marathon, prevention, war museum
admin September 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सायर मेला लदरौर में लकड़ियों को तं+ग कर रहे लड़कों की हुई धु+नाई,गाड़ी लेकर हुए फ़+रार
Next Article नवमतदाओं को जागरूक करने के लिए भाजपा चलाएगी वोटर चेतना अभियान,जागरुक होगा नव मतदाता: नरेंद्र अत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?