Dharamshala,Rahul (TSN)-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ देश भर में गुस्सा फूट पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी आज लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस नृशंस हमले के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।
मंगलवार को धर्मशाला के कचहरी अड्डा पर विभिन्न हिंदू संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए और मांग की कि सरकार इस हमले के पीछे शामिल दोषियों को कड़ी सजा दे।उन्होंने कहा कि जो आतंकियों ने किया वो बेहद शर्मनाक है, हमारे देश की एकता और शांति को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। हम सब एक हैं और आतंक के खिलाफ एकजुट हैं।”
स्थानीय निवासी डॉ. कालिया ने इस हमले को आम जनता पर सीधा हमला बताया और पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब देने की बात कही।ये हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं, हमारी जनता की आत्मा पर किया गया है। पाकिस्तान की ये हरकतें नई नहीं हैं, लेकिन अब जवाब भी उनकी ही भाषा में दिया जाएगा।
सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कैप्टन पुरषोतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को हर बार हार का सामना करना पड़ा है और अगर जरूरत पड़ी तो देश के पूर्व सैनिक भी फिर से सीमा पर जाने को तैयार हैं।हमने पाकिस्तान से चार युद्ध लड़े और हर बार जीत हमारे देश की हुई। हमारी सेना और हमारे पूर्व सैनिक तैयार हैं मुंहतोड़ जवाब देने के लिए।”
