UNA,Rakesh(TSN):कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य गोलीकांड के विरोध में मंगलवार शाम हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदी स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर युवाओं ने पाकिस्तान और उग्रवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि और पाकिस्तान का किया पुतला दहन
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों को गोली मारी,जो न केवल अमानवीय है,बल्कि देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चुनौती भी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस घटना में शामिल आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में इंटेलिजेंस की बड़ी चूक सामने आई है और सरकार को सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। देशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
