Shimla, Sanju (TSN)- रामपुर के समीप स्थित जमातखाना क्षेत्र में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार अचानक हुई मूसलाधार बारिश और तेज गर्जना के बाद भारी मात्रा में मलबा और पानी का सैलाब आया,जिसने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को बहा दिया।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार लगभग 10 वाहन इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जलप्रवाह इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे तक जा पहुंचीं, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है और क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
