By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिले में हर घर तिरंगा फहराने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > मंडी जिले में हर घर तिरंगा फहराने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम
himachalpoliticalpolitical

मंडी जिले में हर घर तिरंगा फहराने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/07/19 at 6:29 AM
Share

मंडी, 18 जुलाई। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ के तहत मंडी जिले में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता तय बनाने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम छेड़ी जाएगी। इसके जरिए सभी जिलावासियों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दी।
बता दें, 2011 की जनगणना के मुताबिक मंडी जिले में कुल 2 लाख 19 हजार 145 घर हैं, जिनमें 2 लाख 3 हजार 747 ग्रामीण और 15 हजार 398 शहरी क्षेत्रों में हैं। एक व्यापक मुहिम छेड़ कर हर पंचायत, हर गांव, हर घर तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा और सभी को इसमें भागीदार बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया है। इसके सफल कार्यान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से सोमवार को सभी उपायुक्तों से इसकी तैयारी एवं रूप रेखा पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न भागों में 75 कार्यक्रम आयोजित करने और कोविड वैक्सीन अमृत उत्सव पर भी चर्चा की और मार्गदर्शन किया।
बैठक के उपरांत उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक जिले में हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन लोगों को नाममात्र कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएगा। अलग अलग आकार के ध्वज की कीमत अलग होगी, लेकिन ये बहुत कम रहेगी। इसे वसूलने के पीछे यह मंतव्य है कि लोगों को सहभागिता का एहसास हो। अभियान को लेकर लोगों तक पहुंच बनाने के लिए जिले में पंचायती राज संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों सहित सभी का सहयोग लिया जाएगा।
प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष
उपायुक्त ने बताया कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए तिथियां निर्धारित होंगी। आयोजनों के जरिए प्रत्येक व्यक्ति में हिमाचली होने के सम्मान के भाव को बल देने के प्रयास किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले इन आयोजनों में राज्य की गौरवमयी यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में 75 वर्षों का सफर दर्शाती प्रदर्शनी सहित अन्य आयोजन होंगे। प्रदेश के विकास और प्रगति में राज्य के लोगों के योगदान को दिखाने की भी कोशिश होगी।
75 दिनों का कोविड वैक्सीन अमृत उत्सव
अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में कोविड वैक्सीन अमृत उत्सव में 75 दिनों की व्यापक मुहिम छेड़कर सभी पात्र लोगों को कोविड वैकसीन की निशुल्क ‘एहतियाती डोज’ देने के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा। 30 सितंबर तक चलाई इस मुहिम में विशेष कैंप लगा कर 18 प्लस पात्र आबादी को कवर किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड वैक्सीन अमृत उत्सव के तहत मंडी जिले में 6 लाख 82 हजार 80 लोगों को ‘एहतियाती डोज’ के साथ कवर करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को 30 सितंबर तक हासिल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 75 दिनों का जन अभियान चलाकर पात्र लोगों को कवर किया जाएगा। अभी तक 67 हजार से अधिक लोगों को ‘एहतियाती डोज’ दी जा चुकी है।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेट , जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के उपनिदेशक नवीन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अग्निवीर भर्ती को कांगड़ा-चंबा के 25 हजार से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
Next Article नदियों-नालों के किनारे कैंप साइट्स बंद करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?