By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नदियों-नालों के किनारे कैंप साइट्स बंद करने के निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > नदियों-नालों के किनारे कैंप साइट्स बंद करने के निर्देश
himachalpoliticalpolitical

नदियों-नालों के किनारे कैंप साइट्स बंद करने के निर्देश

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/07/19 at 6:39 AM
Share

मंडी, 18 जुलाई। जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिले में नदियों-नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से सटे सभी स्थलों पर आगामी आदेश तक कैंप साइट्स बंद करने-हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34 के तहत इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। हालांकि, यह आदेश उन शिविर स्थलों पर लागू नहीं होंगे, जिन्हें जिले में विभिन्न ट्रैकिंग मार्गों पर पारंपरिक और ऐतिहासिक रूप से मान्यता दी गई है। ऐसी कैंप साइट्स को लेकर वन विभाग परिस्थिति अनुरूप निर्णय लेगा। इसके अलावा जिले में राफ्टिंग, कयाकिंग आदि सहित सभी प्रकार के वाटर स्पोर्टस, एडवेंचर गतिविधियों को भी अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जिले में भारी बरसात के मद्देनजर भूस्खलन की घटनाएं, फ्लैश फ्लड, बादल फटने के खतरे से किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना से बचाव के लिए ये कदम एहतियात बरतते हुए उठाए गए हैं। जिला दंडाधिकारी ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी, नालों, खड्डों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों इत्यादि प्रतिबंधित क्षेत्र में न जाने की अपील की है।
अरिंदम चौधरी ने संबंधित विभागों को आदेश दिए हैं कि जिले में किसी भी व्यक्ति को नदी, नाले के बाढ़ स्तर के करीब अथवा जहां पर भूस्खलन आदि की संभावना हो ऐसी किसी भी साइट पर जाने की अनुमति न दें। जिले में संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र में उपर्युक्त आदेशों की अनुपालना कराना सुनिश्चित बनाएं। आदेशों के कार्यान्वयन में कोई व्यक्ति बाधा या अवरोध उत्पन्न करता है, पालन करने से इंकार करता है, ऐसे व्यक्ति के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

admin July 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिले में हर घर तिरंगा फहराने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम
Next Article कारगिल विजय दिवस पर मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?