राकेश,ऊना: ऊना शहर में एक मीडियाकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की हैं। यहां मीडिया कर्मी महेश नाम ने सड़क पर गिरा पैसों से भरा बैग वापिस लौटाया हैं। एक व्यक्ति राम कुमार का पैसों से भरा पर्स कही गिर गया था जिसमें हजारों रुपए सहित तमाम दस्तावेज व बैंक की पासबुक ओर अन्य डॉक्यूमेंट्स मौजूद थे। जब यहसाइड किट बैग मीडिया कर्मी महेश को सड़क पर गिरा हुआ मिला।
महेश ने बैग को खोल कर देखा तो इसमें हजारों रुपए नकदी, बैंक पासबुक, पैन कार्ड सहित तमाम जरूरी दस्तावेज सहित एक डायरी भी मिली। उन्होंने बिना देरी किए तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि अगर बैग गुम होने की कोई सूचना उनके पास आती है तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने महेश नाम व्यक्ति को पुलिस स्टेशन बुलाया और और शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को पर्स की पहचान बताकर पर्स में 14 हज़ार 700 नगदी व अन्य जरूरी कागजात पुलिस के सामने व्यक्ति को लौटाए।
महेश ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति का कोई भी सामान या पर्स गुम हुआ उन्हें मिलता है तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें क्योंकि गुम हुई चीज किसी के लिए अति बहुमूल्य हो सकती हैं। पर्स मिलने के बाद व्यक्ति काफी खुश नजर आया। उसने महेश कुमार का पर्स लौटाने के लिए आभार प्रकट किया है और ऊना पुलिस का भी सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया। व्यक्ति की माने तो आज के समय में बहुत कम लोग होते हैं जो सड़क पर गिरे हुए पर्स को लौटकर अपनी ईमानदारी दिखाते हैं।
