चिंतपूर्णी :विकास शर्मा (TSN)-जिला के चिंतपूर्णी के रविदास मंदिर ज्वाल में मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर ने बैठक की ।जिसमें कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनावों के मद्देनजर तैयार रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी ने वर्तमान विधायक पर जमकर निशाना साधा और उनके समय में हुए विकास कार्य का श्रेय लेने का आरोप लगाया।इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले कल हुई मुख्यमंत्री की रैली में विधायक चिंतपूर्णी क्षेत्र की जनता को कुछ भी खास नया प्रोजेक्ट नहीं दिला सके जिसके कारण पूरे क्षेत्र में मायूसी है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर और उनके द्वारा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के आगे प्रस्तुत किया।इस मौके पर चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा बलवीर चौधरी, भाजपा नेता सुमित शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शाम मन्हास आदि भी उपस्थित रहे ।
