नूरपुर :संजीव महाजन (TSN)-शिक्षा खँड फ़तेहपुर के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला फ़तेहपुर में शनिवार को एक बच्चा बाथरूम में ही बन्द हो गया था । कुछ समय बाद बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला था ।जिसकी किसी व्यक्ति द्वारा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी ।वहीं सोशल मीडिया पर वायरल विडियो पर विभाग ने जांच बिठा दी है ।वहीं बंच्चे के परिजन कोई भी कार्यवाही नही चाहते हैं ।
अध्यापक ने मानी गलती
स्कूल अध्यापक संजय कुमार ने कहा बताया कि शनिवार को बाथरूम के दरवाजे पर ताला लगाया था ।हां उनकी यह गलती हुई है कि उन्होंने बाथरूम के भिन्न -भिन्न कैबिनो की जांच नही की थी ।हो सकता है उसी दौरान बच्चा किसी एक कैबिन के अंदर होगा । उन्होंने कहा कि उनकी यह जिंदगी की सबसे बड़ी भूल रही है । वहीं बंच्चे के पिता संजीत मोहम्मद से बात की तो उन्होंने कहा अध्यापक द्बारा बहुत बड़ी गलती की गई है,फिर भी वो कोई भी कार्यवाही नही चाहते हैं, लेकिन हिदायत जरूर देते हैं कि आने बाले समय में पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही ताला लगाया जाए ।
खँड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर बलबान सिंह ने कहा कि विभांग ने उक्त मामले पर जांच शुरू कर दी है । उन्होंने बताया कि जो भी जांच में सामने आएगा उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी ।
