अरविंदर सिंह, हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है। सभी राजनीतिक दल इस समय चुनावी मैदान में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में लगे है। इसी बीच प्रदेश प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अवनिाश राय खन्ना की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल से रात्रि भोज पर चर्चा हुई है। रात्रि भोज के दैरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश भाजपा संगठन, आगामी चुनाव और संगठनात्मक समन्वय पर बातचीत हुई है।
दोनों नेताओं के बीच संगठन को सुदृढ़ करने व संगठन के विभिन्न मोर्चाें प्रकोष्ठों और अनुशांगिक संगठनों के समन्वय और उनकी सकारात्मक भुमिका आगामी चुनावों में किस प्रकार हो, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। जैसा कि सर्वविदित है कि प्रेम कुमार धुमल हिमाचल भाजपा में लंबे समय तक वरिष्ठ नेता ओर दो बार मुख्यमंत्री रहे है। उनका संगठन, सरकार और नौकरशाही पर बहुत सकारात्मक प्रभाव है। अविनाश राय खन्ना ने इन सभी विषयों पर प्रेम कुमार धुमल के बड़े अनुभव का लाभ प्राप्त करने के लिए उनसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की है।
प्रेम कुमार धुमल हमीरपुर जिला व प्रदेश में कदावर नेता है। यही वजह बअविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर जिला में भाजपा के सुढृड़ीकरण उनसे चर्चा की। प्रेम कुमार धुमल प्रदेश से लेकर बूथ स्तर की बैठकों को संबोधित करते है और हर स्तर पर स्वंय उपस्थित रहते हैं। अविनाश राय खन्ना ने इसी अनुभव का लाभ प्राप्त करने के लिए व चुनावों के दृष्टिगत मार्गदर्शन प्राप्त करने लिए धूमल से मुलाक़ात की है। वर्तमान भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, व उनके संगठन और सरकार के अनुभव का यथोचित लाभ संगठन को चुनाव में मिले इस दृष्टि से यह बैठक एंव रात्रिभोज अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
