संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम आर्किटेक्ट प्लानर के तौर पर मेहबूब शेख ने नियुक्ति के बाद सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लियाहैं। प्रदेश सरकार की ओर से महबूब शेख़ को इस पद पर तैनाती दी गई हैं। मेहबूब शेख पहले भी नगर निगम में सेवाएं दे चुके है और काफी समय से शिमला जल प्रबंधन निगम में सेवाएं डें रहे थे। वहीं अब दोबारा उन्हें नगर निगम में आर्किटेक्ट प्लानर की जिम्मेवारी सरकार की ओर से सौंपी गई हैं।
सोमवार को मेहबूब शेख ने नगर निगम की एपी ब्रांच में पहुंच कर अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने एपी ब्रांच के अधिकारियों, कर्मियों के साथ बैठक की ओर काफी समय से लंबित पड़े कार्यों को जल्द निपटाने को कहा। इसके साथ ही शहर में अवैध निर्माण और लोगों के कार्य प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान आर्किटेक्ट प्लानर मेहबूब शेख ने कहा कि एपी ब्रांच में पेंडिंग पड़े मामलों को जल्द निपटाने ओर शहर में भवन निर्माण के लिए नक्शों को लेकर लोगों को इंतजार न करना पड़े इसको लेकर व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शहर में अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां कही भी अवैध निर्माण हुआ हैं वहां कानून के मुताबित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु की ओर से व्यवस्था परिवर्तन की बात कही गई हैं। उसी को ध्यान में रख कर काम किया जाएगा और लोगों को कोई परेशानी न हो और कार्यों को जल्द को जल्द निपटाया जाए ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
