संजीव महाजन,नूरपुर : सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को नूरपुर ब्लाक में रोड़ सेफ्टी क्लब की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली के तहत रोड़ सेफ्टी जागरूकता अभियान चालया गया। इसमें सदवा चौकी प्रभारी सुग्रीव सिंह ओर उनके साथ आए संदीप सिंह ने भाग लिया।
चौंकी प्रभारी ने बच्चों को रोड़ सेफ्टी नियमों के बारे जागरूक किया ओर स्कूल के बच्चों ने स्कूल से चलकर सुलयाली बाजार में एक रैली निकाल कर लोगों को रोड़ सेफ्टी नियमों के बारे में जानकारी दी ।इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने सदवा चौकी प्रभारी सुग्रीव सिंह का आयोजन में आने का आभार प्रकट किया ओर बच्चों को पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से बताई बातों पर अमल करने की सलाह दी।
स्कूल प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि आज रोड़ सेफ्टी क्लब के बच्चों को रोड़ सेफ्टी नियमों के प्रति जागरूक किया गया हैं, जिसमें हमनें पुलिस चौकी सदवा के प्रभारी सुग्रीव सिंह को बुलाया था।उन्होंने बच्चों को सड़क नियमों के बारे में जागरूक किया ।
सदवा चौकी प्रभारी सुग्रीव सिंह ने बताया कि अंडर ऐज बच्चें ड्राइविंग करते हैं। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग करते हैं इस पर इतना जुर्माना हैं कि उनके घरवालों को सजा भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग करने से पहले लाइसेंस बनवाना चाहिए तभी ड्राइविंग करनी चाहिए । उन्होंने बताया कि मुझे सदवा चौकी में आए छः महीने हो गए हैं मेरे सामने 15 एक्सीडेंट हुए हैं जिसमें उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा, खर्चा भी हुआ और उनमें से क़ई मर भी गए, इसलिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने ओर अगर उनके आसपास कोई नशा बेचता हो तो पुलिस को सूचना देने के बारे में भी जानकारी दी ।
