राहुल चावला, धर्मशाला: नए वर्ष में सरकार का पहला सत्र आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए चुनाव में हिमाचल के लोगों ने लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व सही से मनाया गया हैं। इस बार युवा विधायक भी चुनकर आए है, जबकि युवा मुख्यमंत्री जिम्मा संभाल रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि विभिन्न विषयों की चर्चा पर अहम योगदान देंगे। सत्तापक्ष व विपक्ष मिलकर बेहतरीन कार्य करने के लिए अग्रसर रहे। इसमें विपक्ष भी अपना बेहतर योगदान दें। यह बात राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथश आर्लेकर ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के 14वीं विस में अभिभाषण देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए कार्य करेगी,जिसमें सरकार घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज मानते हुए काम करेगी। अंतिम पंक्ति तक लोगों के जीवन को सफल बनाने का कार्य करेगी, प्रगतिशील नीतियों की समर्थक रही है। प्रदेश सरकार बेरोजगारी को दूर करने, महंगाई को नियंत्रित करने सहित अन्य विषयों पर कार्य करेगी। सरकार की ओर के रोजगार के सृजन का कार्य कर दिया हैं। रिक्त पदों को जल्द से भरा जाएगा, महिलाओं के लिए भी विशेष प्रयास किये जाएंगे। वीरों की भूमि में सैनिकों के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में कृषि व बागबानी के हितों को लेकर नीतियां बनाई जाएंगी। इसके साथ ही औघोगिक विकास के लिए भी योजना बनाई जाएगी।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए विशेष योजना पर सरकार काम करेगी। प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश सरकार राज्य की समस्यों को जानती है, उसे दूर किए जाने को कार्य किया जाएगा। सरकार घोषणा पत्र में दी गई गारंटियों को लेकर भी बजट सत्र के तहत योजनावध तरीके से कार्य किया जाएगा। राज्यपाल ने एक बार फिर से सभी सदस्यों को बधाई दी।
