राकेश, ऊना: ऊना सदर के वार्ड नंबर 7 में मंगलवार को एक महिला की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। सूचना मिलते ही मृतका का पति घर पहुंचा और उसने देखा की उसकी पत्नी का शव पंखे से लटक रहा हैं। उसने तुरंत कपड़े को काटा कि शायद इसके सांस चल रहे हो लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। जानकारी मिलते मकान मालिक बलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए इस मामले में जांच किए जाने की बात कही।
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार पूजा देवी का घरवाला शिवनारायण जोकि गांव बुखानखेडा, जिला उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं और यहां एक स्थानीय होटल में वेटर का कार्य करता हैं। लगभग 2 साल पहले इसकी पूजा से शादी हुई थी उससे पहले यह लगभग 7 साल से ऊना में रह रहा हैं। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी दिमागी परेशान रहती थी जिसकी वजह से उसका इलाज भी चल रहा था।
