By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के नागचला में फोरलेन क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग हादसों पर लगा विराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के नागचला में फोरलेन क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग हादसों पर लगा विराम
himachal

मंडी के नागचला में फोरलेन क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग हादसों पर लगा विराम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/19 at 12:22 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – कीरतपुर- मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के डडौर से लेकर नागचला तक कुछ समय पहले नागचला के पास बनाई गई क्रॉसिंग मौत की क्रॉसिंग बनकर रह गई थी। इस स्थान पर हर तीसरे दिन कोई न कोई हादसा होता रहता था। मौजूदा वर्ष में ही यहां पर अभी तक 22 एक्सीडेंट के मामले दर्ज हो चुके थे जिसमें 2 लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि बहुत से एक्सीडेंट ऐसे भी थे जो पुलिस में रिपोर्ट नहीं हुए और आपसी सहमति से सुलझा लिए गए थे।

हर तीसरे दिन हो रहा था हादसा.. लोगों को गंवानी पड़ रही थी जान

हाल ही में संसदीय सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि मंडी जिला पुलिस ने एनएचएआई के सहयोग से इस प्वाईंट पर 8 बैरिकेड लगा दिए हैं। जैसे ही फोरलेन पर रफ्तार से चल रही गाड़ी इन बैरिकेड के पास पहुंचेगी तो इन्हें क्रॉस करने के लिए उन्हें गाड़ी की रफ्तार को बिल्कुल धीमा करना पड़ेगा। बैरिकेड को सर्पिली चाल में क्रॉस करना पड़ेगा। सागर चंद ने बताया कि इन बैरिकेड को लगाए हुए पांच दिन हो गए हैं और बीते पांच दिनों से कोई भी हादसा रिपोर्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे बैरिकेड लगाने के लिए पुलिस के पास अलग से कोई बजट नहीं होता। इसलिए एनएचएआई के सहयोग से इन्हें लगाया गया है। रात के समय लोगों को इनका पता दूर से ही चल जाए, इसके लिए इसपर रिफ्लेक्टिंग टेप लगाई गई है जो 150मी की दूरी से लाइट पड़ते ही चमक जाती है ताकि चालक को इसका पता चल सके।

TAGGED: Mandi barricading accidents at Fourlane crossing in Nagchala
Chandrika April 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन क्षेत्र में एनएच-5 पर लगेगी सुरक्षा दीवार, भूस्खलन से किया जाएगा बचाव
Next Article ऊना में प्रवासी महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?